'छोटा भाईजान' की शादी में बाराती बनेंगे 'बड़े भाईजान'! अब्दु रोजिक का खुलासा- दुबई आएंगे सलमान खान
तजाकिस्तान के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक ब्याह रचाने जा रहे हैं। उनकी अमीरा से सगाई हो चुकी है और दोनों 7 जुलाई को दुबई में शादी करेंगे। इस वेडिंग सेरेमनी में कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं और इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी है। खुद 'छोटे भाईजान' ने खुलासा किया है कि सलमान उनकी शादी अटैंड करने जरूर आएंगे। मालूम हो कि अब्दु जब सलमान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए, तब उन्हें भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिला। वो घर-घर में फेमस हो गए। अब अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को लेकर वे बेहद खुश हैं।











