'बेबी जॉन' की हालत करो या मरो जैसी, शुक्रवार को 'मुफासा' से भी आधी कमाई, ये 'क्रिसमस शाप' तो नहीं

'बेबी जॉन' की हालत करो या मरो जैसी, शुक्रवार को 'मुफासा' से भी आधी कमाई, ये 'क्रिसमस शाप' तो नहीं
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से धराशायी हो गई है। क्रिसमस पर रिलीज के तीसरे दिन शुक्रवार को यह 8 दिन पुरानी 'मुफासा: द लायन किंग' से भी पीछे हो गई है। हालांकि, ओपनिंग डे पर हॉलिडे रिलीज के बावजूद 'बेबी जॉन' बहुत कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन मास एक्‍शन फिल्‍म होने के कारण फिर भी उम्‍मीदें बंधी हुई थीं। दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन कमाई में फिर से -23% की गिरावट आई है। फिल्‍म की हालत देखकर ऐसा लगने लगा है कि बीते 6 साल से बॉलीवुड पर क्रिसमस का जो 'अभ‍िशाप' है, वो इस बार भी खत्‍म नहीं हुआ है।
Advertisement