बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, 'Dream Girl 2' बड़ी तेजी से 100 करोड़ के पास पहुंच रही है। इस फिल्म ने 10वें दिन यानी अपने दूसरे रविवार को 8.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 86.06 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है।
सनी देओल को कड़ी टक्कर दे रहे आयुष्मान खुराना, 10वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी खूब उड़ाया है गर्दा
बॉक्स ऑफिस पर पिछले कई सप्ताह से हिन्दी फिल्मों का जलवा दिख रहा है। जहां इस रेस में सबसे आगे 'गदर 2' चल रही है वहीं अब हालिया रिलीज़ 'ड्रीम गर्ल 2' भी कुछ कम कमाल नहीं दिखा रही। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को बॉक्स ऑफस इस वक्त 'ड्रीम गर्ल 2' से तगड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के बीच 'OMG 2' जरूर फीकी पड़ गई है। खैर, आइए जानते हैं आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक कितनी कमाई कर चुकी है।











