आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में आयरा और नुपुर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन किया जाएगा।
बता दें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और कई बॉलीवुड स्टार्स रिसेप्शन में शामिल होंगे। आयरा खान और नुपुर शिखरे 6 जनवरी से 8 जनवरी तक उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद, 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन किया जाएगा।
आयरा और नुपुर का रिसेप्शन बहुत ग्रैंड होने वाला है। ये फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रात 8 बजे से होगा। जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के फेमस BKC इलाके में है। यहां जिस बॉलरूम को इस फंक्शन के लिए बुक किया गया है, वहां 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर है। यह थर्ड फ्लोर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
बॉलीवुड के ये सेलेब्स होंगे शामिल
कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड और कई पॉलिटिशियन को बुलाया गया है। रिसेप्शन के लिए गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर, जूही चावला, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा और भी कई नाम शामिल हो सकते हैं। बता दें केवल बॉलीवुड के ही नहीं आयरा के रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी दिखाई देंगे।
3 जनवरी को आयरा की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी मौजूद थे और आमिर खान उनका स्वागत करते नजर आए। माना जा सकता है कि दोनों रिसेप्शन में भी नजर आएंगे।
दौड़कर अपनी ही शादी में पहुंचे नुपुर शिखरे
अपनी ही शादी में नुपुर शिखरे अपने घर से वेडिंग वेन्यू तक दौड़कर पहुंचे। उन्होंने अपनी ही बारात में ढ़ोल बजाया और डांस भी किया। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके नुपुर और आयरा ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ हो गए।
आयरा ने नुपुर को नहाने के लिए कहा
ऐसे ही एक वीडियो में आयरा स्टेज पर नुपुर से मजाक करती नजर आ रही हैं। रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद उन्होंने मेहमानों के सामने ही नुपुर से कहा कि अब जाओ और शॉवर करो.. गुड बाय..। कपल के फनी इंट्रैक्शन का वीडियो खूब वायरल हुआ।
बता दें कि नुपुर ने जिम के कपड़ों में ही अपनी शादी की सारी औपचारिकताएं पूरी की थी। इसके बाद वो तैयार होकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में आए और फिर मीडिया से मुखातिब हुए।
कौन हैं नुपुर शिखरे
17 अक्टूबर 1985 को जन्में नुपुर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है, जहां उनकी मां एक डांस टीचर हुआ करती थीं। नुपुर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपुर, आयरा के फिटनेस ट्रेनर थे। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद नवंबर 2022 में नुपुर ने एक ईवेंट के दौरान आयरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। अब कपल ने 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए।











