रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कवाल्या' खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर देखने को मिलता है। वह शानदार डांस स्टेप्स से हर किसी को मोह लेती है। इस गाने को इतना पसंद किया गया कि खूब रील्स भी वायरल हुई। अब तमन्ना भाटिया के 'कवाल्या' का खुमार 'गुम हैं किसी के प्यार' से फेमस होने वाली आयशा सिंह पर भी चढ़ गया है।
Ayesha Singh को घर घर में 'सई' के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस सीरियल में शानदार काम किया लेकिन अब वह इस शो को छोड़ चुकी हैं। अब इस बीच उन्होंने फैंस के साथ डांस वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करें भी क्यों न, वह एकदम बार्बी डॉल जो लग रही हैं।











