आजादी के समय रेलवे का भी हुआ था बंटवारा, जानें भारत और पाकिस्तान के हिस्से में क्या-क्या आया
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में रेल नेटवर्क काफी कम हुआ करता था। बंटवारे के बाद पाकिस्तान को भी कुछ ट्रेन, कर्मचारी और कुछ पैसा दिया गया था।साल 1947 में बंटवारे के बाद उत्तर पश्चिमी राज्य रेलवे का अधिकांश बुनियादी ढांचा पाकिस्तानी क्षेत्र में था। बाद में इसका नाम बदलकर पाकिस्तान पश्चिमी रेलवे कर दिया गया। पूर्वी बंगाल में पाकिस्तानी क्षेत्र में असम बंगाल रेलवे के हिस्से का नाम बदलकर पाकिस्तान पूर्वी रेलवे कर दिया गया।











