आशिका भाटिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर टीवी के तमाम शोज में अभिय किया है। वह सलमान खान से लेकर शहीर शेख तक के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो' के अलावा 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक समय उनका वजन ज्यादा हो गया था। जिस कारण लोग उनकी आलोचना भी करते थे। एल्विश यादव तक ने उनको बॉडी शेम किया था। मगर अब उनका ट्रांसफॉर्मेशन अच्छे-अच्छों को चौंका देता है।
23 की उम्र में आशिका भाटिया का है चुटीला अंदाज, हसीना के हुस्न को देख बढ़ जाता है सबका पारा
टीवी और फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चला चुकीं आशिका भाटिया इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। यहां वह अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं। फिलहाल इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। घर में भले उनका बॉन्ड घरवालों के साथ जैसा हो। लेकिन बाहरी दुनिया में वह बेहद पॉपुलर हैं। एक्टिंग की दुनिया में उनका सिक्का मौजूदा समय में खोटा साबित हो गया है लेकिन असल जिंदगी में वो स्टार हैं। लाखों दिलों की धड़कन हैं। फैन्स उनको भरपूर प्यार करते हैं।
आशिका भाटिया का अफेयर
23 साल की आशिका भाटिया ने अक्सर सुर्खियां बटोरी है। वह टिक टॉक से लेकर इंस्टग्राम तक पर चंद सेकेंड के रील्स बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल करती रहती हैं। उनका नाम कइयों के साथ जुड़ा है। पहले उन्होंने Satvik Sankyan के साथ जुड़ा था। इनसे ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने अपने बेस्ट फ्रेंड रोशन गुप्ता को डेट करना शुरू किया था। लेकिन बाद में इनसे भी इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया था।
आशिका भाटिया का डेब्यू
आशिका भाटिया के इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यहां वो सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स को फॉलो करती हैं और नामी एक्टर्स संग डांस वीडियोज क्लिप बनाती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में टीवी सीरियल 'मीरा' से डेब्यू किया था। इनके पिता का नाम राकेश भाटिया, मां का नाम मीनू भाटिया और भाई का नाम देव भाटिया है। हालांकि इनके पेरेंट्स अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ रहती हैं।











