ईरान के लिए असंभव होगा दोबारा निर्माण
फ्रांस में इजरायल के राजदूत जोशुआ जर्का ने कहा कि वैज्ञानिकों की मौत और इजरायली व अमेरिकी हमलों में बचे परमाणु ढांचों और सामग्रियों से ईरान के लिए हथियार बनाना ''लगभग'' असंभव होगा। उन्होंने कहा कि पूरे समूह के खात्मे के कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम कुछ वर्ष नहीं काफी वर्ष के लिए टल गया है।हालांकि परमाणु विश्लेषकों का यह भी कहना है कि ईरान के पास अन्य वैज्ञानिक हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।
