सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद ने एक्स पर अपनी और असीम मुनीर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पाक आर्मी चीफ को सम्मानित कर रहे हैं। खालिद ने लिखा, 'मैंने असीम मुनीर को आपसी सहयोग को बढ़ाने और सऊदी-पाकिस्तानी संबंधों को बेहतर करने में उनके खास प्रयासों के लिए किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास से सम्मानित किया है। मीटिंग के दौरान मैंने उनके साथ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के साथ-साथ आपसी हित के विषयों पर चर्चा की।
असीम मुनीर को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान, पाकिस्तानी सेना पर क्यों डोरे डाल रहे प्रिंस?
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) असीम मुनीर को सऊदी अरब की सरकार ने किंग अब्दुलअजीज मेडल से सम्मानित किया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने रियाद में मुनीर को यह सम्मान दिया है। यह सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। मुनीर को इससे सम्मानित किया जाना पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हालिया महीनों में बेहतर होते संबंधों को दिखाता है। दोनों देशों में इस साल एक-दूसरे की रक्षा का वादा करने वाला समझौता भी हुआ है। इसे सऊदी अरब की पाकिस्तानी सेना से करीबी बनाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है ताकि किसी संघर्ष की स्थिति में पाक फौज को अपने लिए लड़ाया जा सके।