आर्यन खान ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी खुद ही लिखी है। फैंस प्रीव्यू देख इम्प्रैस हो गए और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के टीजर में कई ऐसे पलों की झलक है, जो पलक तक झपकने नहीं देंगे। ऐसा ही एक सीन है जेल वाला, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के इस की चर्चा, आर्यन के जेल टर्म पर तंज?
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक सीन है, जिसमें लक्ष्य लालवानी का किरदार आसमान सिंह जेल में है। तब एक पुलिस अफसर उसके पास जाता है और बोलता है- टेंशन नहीं लेने का, अंदर जाके लोग और भी फेमस हो जाते हैं।' इसी सीन के तुरंत बाद टाइटल आता है- रिटन एंड डायरेक्टेड बाय आर्यन खान। जिस तरह से यह डायलॉग और फिर उसके बाद आर्यन खान का नाम स्क्रीन पर आता है, उसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि शाहरुख के लाडले ने अपने जेल टर्म पर तंज कसा है।यूजर्स हुए फिदा, बोले- आर्यन भाई तो मार रहे हैं, किसका आइडिया था?
यूजर्स आर्यन के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जेल वाले सीन से स्क्रीनशॉट शेयर कर एक यूजर ने X पर लिखा, 'दमदार। खासकर मुझे वो सीन बहुत पसंद आया, जहां एक फ्रेम में सलमान खान है, हीरो जेल के अंदर है, पुलिस वाला बोलता है- डोंट वरी, अंदर जाके सब फेमस हो जाते हैं। और फिर आर्यन खान का नाम आता है।' एक ने कहा कि आर्यन की सीरीज के इस सीन से हेटर्स को मिर्ची लग जाएगी।एक यूजर ने लिखा है, 'अंदर जाके लोग और भी फेमस हो जाते हैं और फिर आर्यन खान का टाइटल कार्ड। वाह, ये किसका आइडिया था?' एक और कमेंट है, 'आर्यन भाई आप तो हेटर्स को मार रहे हो।'











