'आर्टिकल 370' ट्वि‍टर रिव्‍यू: 'दिल दहलाती भी है और तोड़ती भी', यामी गौतम की फिल्म देख दर्शक कर रहे तारीफ

'आर्टिकल 370' ट्वि‍टर रिव्‍यू: 'दिल दहलाती भी है और तोड़ती भी', यामी गौतम की फिल्म देख दर्शक कर रहे तारीफ
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का जिक्र हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में किया था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही 'आर्टिकल 370' चर्चा में बनी हुई थी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 कैसे हटा था, और इसके लिए कितने पापड़े बलइसके पीछे क्या प्लानिंग और स्ट्रैटिजी रही थी। यह आजादी के बाद से ही कश्मीर में लागू था, और इसे हटाने में कितने पापड़ बेलने पड़े थे, वही फिल्म में दिखाया गया है।
Article 370 को हाल ही हुई स्क्रीनिंग में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म रिलीज होने पर जिस किसी ने भी यह देखी है, वह तारीफ करते नहीं थक रहा है। 'आर्टिकल 370' देखने के बाद लोग क्या-कुछ बोल रहे हैं और ट्विटर पर कैसी चर्चा है, यहां देखिए

'आर्टिकल 370' में पीएम नरेंद्र मोदी बने हैं अरुण गोविल

'आर्टिकल 370' को Aditya Jambhale ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे यामी गौतम के पति और डायरेक्टर आदित्य धर के अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोल में हैं। वहीं, किरण कर्माकर गृहमंत्री अमित शाह के किरदार में हैं। फिल्म का बजट 15-20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे देशभर में करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
Advertisement