अरशद वारसी ने 'एनिमल' के बारे में दिलचस्प बात की कहा- रणबीर ने रश्मिका को नहीं मारा बल्कि रश्मिका ने रणबीर को थप्पड़ जड़े थे

अरशद वारसी ने 'एनिमल' के बारे में दिलचस्प बात की कहा- रणबीर ने रश्मिका को नहीं मारा बल्कि रश्मिका ने रणबीर को थप्पड़ जड़े थे

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। खास बात ये है कि ये फिल्म अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। एक इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने फिल्म के बारे में एक मजेदार बात की। उन्होंने कहा- फिल्म में रणबीर से ज्यादा रश्मिका ने उन्हें मारा था।

फिल्म में रश्मिका ने रणबीर को थप्पड़ मारे थे
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म को ऑडियंस का भी खूब प्यार मिला। ये फिल्म साल 2023 की एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में बॉलीवुड हंगामा के एक इंटरव्यू के दौरान अरशद ने फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बारे में एक मजेदार बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा- 'एनिमल' फिल्म में रणबीर ने रश्मिका को उतना नहीं मारा, जितना रश्मिका ने रणबीर को थप्पड़ मारे थे। मैं फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखता हूं। मैं फिल्मों से उपदेश या सबक नहीं लेना चाहता हूं।

अरशद वारसी ने आगे कहा- फिल्म तय करने का एक और ब्रैकेट होता है। कई बार फिल्म में ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम देखना पसंद करते हैं लेकिन करना नहीं चाहते हैं। जैसे एक बार मुझे किसी ने फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' के लिए बुलाया था। मुझे सेक्स-प्रधान फिल्में पसंद नहीं हैं। मैं ऐसी फिल्मों को एक दर्शक के रूप में देखना पसंद कर सकता हूं। लेकिन बतौर एक्टर ऐसी फिल्मों में कभी काम नहीं करना चाहूंगा।

बता दें, इन दिनों अरशद वारसी 'झलक दिखला जा' शो में बतौर जज की कुर्सी संभालते नजर आ रहे हैं। शो में उनके साथ मलाइका अरोड़ा और फराह खान भी हैं। इसके अलावा अरशद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

मनोज बाजपेयी सिर्फ नाम के आधार पर फिल्में नहीं करते
मनोज बाजपेयी से इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या वो कभी संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करेंगे? इस पर मनोज ने कहा- आप सिर्फ नाम के आधार पर नहीं तय कर सकते कि फिल्म करनी है या नहीं। इस बात पर भी निर्भर करता है कि पेशकश क्या की जा रही है, यानी कि स्क्रिप्ट कैसी है। अगर सब कुछ अच्छा है तो फिर क्यों नहीं। बता दें, हाल ही में मनोज बाजपेयी अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। एक्टर ने कैप्शन लिखा- नए साल में नया मैं। मेरी बॉडी पर स्वादिष्ट सूप का असर देखो। एकदम किलर लुक है ना। इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी कमेंट में लिखा- छुपे रुस्तम।

रणबीर स्टारर 'एनिमल' ने जबरदस्त कमाई की
'एनिमल' फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने दुनिभार में तकरीबन 817 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

  • 'एनिमल' नॉर्थ अमेरिका मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी।
  • हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'एनिमल' सबसे ज्यादा हिंसक फिल्म है।
  • इस फिल्म के हर घंटे 10 हजार टिकट एडवांस बुकिंग में बिके थे।
  • फिल्म के एक फाइट सीन में 400-500 कुल्हाड़ियों और 800 मास्क का इस्तेमाल किया गया, जिसे सेट पर बनाया गया था।
  • फिल्म में 500 किलोग्राम की मशीनगन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 100 वर्कर ने मिलकर बनाया था। इसे बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

Advertisement