अर्जुन रामपाल की खूंखार एंट्री, 7 सेकेंड के वीडियो में राणा दग्‍गुबाती और वेंकटेश ने बढ़ाई धड़कन

अर्जुन रामपाल की खूंखार एंट्री, 7 सेकेंड के वीडियो में राणा दग्‍गुबाती और वेंकटेश ने बढ़ाई धड़कन
साल 2023 में रिलीज एक्‍शन क्राइम-ड्रामा सीरीज 'राणा नायडू' ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। यह बीते साल OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे पॉपुलर और सबसे अध‍िक देखे गए शोज में शामिल है। अब इसका दूसरा सीजन भी धमाल मचाने को तैयार है। पिछले सीजन में हमने पर्दे पर राणा (राणा दग्‍गुबाती) और नागा नायडू (वेंकटेश) के रूप में पिता और पुत्र की अनोखी केमिस्‍ट्री देखी है। दिलचस्‍प है कि अब इसके दूसरे सीजन में बॉलीवुड स्‍टार अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो रही है। मेकर्स ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राणा और वेंकटेश के साथ अर्जुन का खूंखार अवतार दिख रहा है।
Advertisement