रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' की तीसरी इंस्टॉलमेंट 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के चोटिल होने की भी खबर आई थी। रणवीर से लेकर दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब खून से सने हुए चेहरे के साथ अर्जुन कपूर की सेट से एक फोटो शेयर की गई है।
अर्जुन का 'सिंघम अगेन' वाला लुक
अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'सिंघम का विलन! हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं तो आसमान में उड़ रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही होगी।' एक तस्वीरे में वह धारदार हथियार लेकर बैठे हुए हैं। उस पर तो खून लगा ही हुआ है। साथ ही खून के छींटो से एक्टर का भी चेहरा और दांत सना हुआ है और वह ठहाके लगा रहे हैं। वहीं, पीछे उनके कुछ साथी भी हथियार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।











