अरबाज खान ने कन्फर्म की पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी, 57 साल की उम्र में बनने जा रहे पिता, बताया कैसी है फीलिंग

अरबाज खान ने कन्फर्म की पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी, 57 साल की उम्र में बनने जा रहे पिता, बताया कैसी है फीलिंग
पिछले काफी समय से अरबाज खान की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। पब्लिक आउंटिंग्स में शूरा खान का बेबी बंप नजर आ रहा था, जिसके बाद से प्रेग्नेंसी की चर्चाऐं तेज हो गईं। हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था, पर अब अरबाज खान ने कन्फर्म कर दिया है कि शूरा खान प्रेगनेंट हैं। साथ ही अरबाज ने बताया कि 57 साल की उम्र में पिता बनने पर उनकी कैसी फीलिंग है, और वह कैसे पैरेंट बनेंगे।

अरबाज खान पहले से ही बेटे अरहान के पिता हैं, लेकिन अब वह दोबारा पिता बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अरबाज ने शूरा खान से साल 2023 में शादी की थी। शूरा उम्र में अरबाज से 22 साल छोटी हैं।

पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर यह बोले अरबाज खान

अरबाज ने 'ईटाइम्स' से बातचीत में शूरा खान की प्रेग्नेंसी कन्फर्म की। उन्होंने कहा, 'हां ये (प्रेग्नेंसी) है। मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी सब इस बारे में जानते हैं। मेरा परिवार इसके बारे में जानता है। लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, और यह ठीक है। यह काफी क्लियर भी दिखने लगा है।'

बेहद एक्साइटेड हैं अरबाज खान

अरबाज खान ने आगे कहा, 'यह हम दोनों की जिंदगी का बहुत ही रोमांचक समय है। हम खुश हैं और काफी एक्साइटेड हैं। हम इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं।'

क्या नर्वस हैं अरबाज खान? यह बोले

यह पूछे जाने पर कि क्या अरबाज खान नर्वस हैं, तो वह बोले, 'हर कोई नर्वस होता है। कोई भी व्यक्ति नर्वस महसूस कर सकता है। मैं भी कुछ समय बाद पिता बनने जा रहा हूं। यह मेरे लिए एक नया और ताजा एहसास है। मैं एक्साइटेड हूं। मैं खुश हूं और मुझे एक नई जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है।'

अरबाज ने बताया किस तरह के पैरेंट बनेंगे

अरबाज खान से जब पूछा गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, 'इसकी कोई कैटिगरी नहीं है। आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है। एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने बच्चे के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है। मैं बस यही बनना चाहता हूं।'
Advertisement