अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का ने दो राखियों की झलक दिखाई है। ये राखी ऊन से बुनी हुई दिख रही है, जो कार जैसा दिख रहा है। काले और सफेद बटन और गुगली आंखों से कार के पहिए बनाए गए हैं और इसे सजाया गया है। इस तस्वीर में एक हरे रंग की और दूसरी ऑरेंज कलर की राखी दिख रही है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है- हैपी रक्षा बंधन।
अनुष्का अक्सर अपने बच्चों की झलकियां करती हैं पोस्ट
यूं तो अनुष्का अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें खींचने या इसे पोस्ट करने को लेकर मीडिया को मना किया करती हैं, लेकिन कुछ खास अवसरों पर अपने बच्चों से जुड़ी झलकियों को शेयर करने से खुद को भी रोक नहीं पातीं।रंग-बिरंगे आइस पॉप्सऔर अकाय के हाथों की झलक
अनुष्का ने हाल ही में 8 अगस्त को अपने बच्चों से जुड़ी एक झलक शेयर की थी जिसमें रंग-बिरंगे आइस पॉप्स नजर आ रहे थे। फोटो में दो कटोरे दिखाई दे रहे थे, जिनमें से एक में रंग-बिरंगे आइस पॉप्स से भरा हुआ है और दूसरे में खीरा और गाजर भरा हुआ है। इस तस्वीर के एक तरफ अकाय का छोटा सा हाथ भी दिख रहा था।दोनों बच्चों में 3 साल से ज्यादा का गैप
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। उन्होंने साल 2021 में अपने पहले बच्चे बेटी वामिका का स्वागत किया और करीब 3 साल बाद इसी साल 2024 के फरवरी में बेटे अकाय का जन्म हुआ है। अनुष्का इन दिनों अपने काम से फ्री होकर अपने बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और अपने मदरहुड के हर पल को जी भरकर जी रही हैं।











