अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पपाराजी के घर भिजवाया गिफ्ट हैंपर, बेटे अकाय के नाम पर पूरा किया वादा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पपाराजी से बेहद खुश हैं और उन्होंने उन्हें एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट हैंपर दिया है। अनुष्का और विराट हाल ही बेटे अकाय के पैरेंट्स बने थे। उन्होंने पपाराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उनके बेटे की तस्वीरें न लें। कपल ने इसी तरह की अपील बेटी वामिका के वक्त भी की थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अकाय और वामिका की तस्वीरें नहीं हैं। अनुष्का और विराट जब भी बच्चों के साथ नजर आते हैं, तो उनका चेहरा छुपाए रखते हैं और पपाराजी से भी तस्वीरें क्लिक न करने की अपील करते हैं।











