Elvish Yadav और Anurag Dobhal को मुंबई में हुए ISPL 2024 क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ हंसते-मुस्कुराते हुए देखा गया। दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे से बात कर रहे थे, बल्कि गले भी मिल रहे थे। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
यूजर्स बोले- अनुराग का तो मोये मोये हो गया
एल्विश और मुनव्वर का ये याराना देखने के बाद यूजर्स ने दावा किया है कि अब अनुराग डोभाल की ब्रोसेना शॉक्ड में होगी। दरअसल, अनुराग ने भी मुनव्वर पर खूब निशाना साधा था। 'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद उन पर खूब टिप्पणी की थी और एल्विश संग अपनी दोस्ती दिखाई थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एल्विश ने ही अपना पाला बदल दिया है। कुछ यूजर्स बोले, 'अनुराग का मोये मोये हो गया।'
एल्विश की गेंद पर मारा छक्का
सिर्फ इतना ही नहीं, मुनव्वर फारूकी के सितारे इन दिनों चमक रहे हैं। उन्होंने एल्विश यादव की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। दोनों अलग-अलग टीम से खेल रहे थे।











