अनुपम मित्तल ने नमिता थापर के Cannes में जाने पर मारा ताना? यूजर्स बोले- रो क्यूं रहे हो, सीधा टैग करो

अनुपम मित्तल ने नमिता थापर के Cannes में जाने पर मारा ताना? यूजर्स बोले- रो क्यूं रहे हो, सीधा टैग करो
मालूम हो कि Cannes में इस बार सिर्फ एक्टर्स और डायरेक्टर्स ही नहीं, बल्कि फैशन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और बिजनेसमैन तक शामिल हुए। नमिता थापर भी आंत्रप्रेन्योर्स को रीप्रेजेंट करने के लिए शामिल हुई थीं। जबकि पहले सिर्फ चुनिंदा लोग ही कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन पाते थे।इसी को देखते हुए अनुपम मित्तल ने किसी का नाम लिए बिना अपने X हैंडल पर लिखा, 'एक वक्त था जब सिर्फ सुपर फेमस लोग ही कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते थे, लेकिन आजकल तो कोई भी जा सकता है।'अनुपम मित्तल के इस ट्वीट पर यूजर्स ने सवाल पूछना शुरू कर दिया और उन्हें निशाने पर ले लिया। एक ने लिखा, 'तुम किसे बोल रहे हो?, एक और यूजर ने लिखा, 'सीधे नमिता थापर को टैग करो ना, ये एनीबडी का क्यों रोना?
कौन हैं नमिता थापर, जो कान में भी छाईं?
बता दें कि नमिता थापर सिर्फ 'शार्क टैंक इंडिया' की जज ही नहीं, बल्कि एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। इस बार उनके अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में जो लोग शामिल हुए, उनमें नैंसी त्यागी, अंकुश बहुगुणा, विष्णु कौशल और आरजे करिश्मा का भी नाम शामिल है।
Advertisement