अल्‍लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और बुरी खबर, एक्‍टर ने ठुकराई एटली की फिल्‍म! अब सलमान खान संग मचेगा धमाल?

अल्‍लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और बुरी खबर, एक्‍टर ने ठुकराई एटली की फिल्‍म! अब सलमान खान संग मचेगा धमाल?
अल्‍लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है! जी हां, पहले ही जहां 'पुष्‍पा 2' की रिलीज एक बार फिर से पोस्‍टपोन होने की चर्चा है, वहीं अब खबर है कि एक्‍टर ने 'जवान' फेम डायरेक्‍टर एटली की फिल्‍म ठुकरा दी है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान के साथ ब्‍लॉकबस्‍टर देने वाले एटली अब सलमान खान संग फिल्‍म करेंगे। हालांकि, अरबाज खान ने इन कयासों पर विराम लगा दिया था। लेकिन अब अल्‍लू अर्जुन के फिल्‍म को ठुकराने के बाद फिर से चर्चा चल पड़ी है कि बहुत संभव है कि यह फिल्‍म अब सलमान खान करेंगे।
Advertisement