Ankita Lokhande का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हैं और पपाराजी को बताती हैं कि आज उनकी नानी ही उनकी वैलेंटाइन हैं। उनसे सवाल पूछा जाता है, 'विक्की जी नहीं आए?' इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं, 'अरे वैलेंटाइन मेरी नानी हैं। नानी, मम्मी, मासी। कितने लोग हैं। वो अपनी नानी की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, 'ये मेरी वैलेंटाइन हैं।' वो आगे कहती हैं, 'फैमिली वैलेंटाइन। प्यार।'
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस खत्म होने के बाद अब बूढ़ी फैमिली याद आ रही है...।' एक ने खिल्ली उड़ाते हुए कॉमेंट किया, 'ओह्हो, संस्कारी अंकिता जी।' हालांकि, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, 'हमारी रिश्तों वाली लड़की, दिलवाली लड़की।'काम की वजह से शहर से बाहर हैं विक्की
अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि विक्की को कुछ बहुत जरूरी काम था, इसलिए उन्हें बिलासपुर जाना पड़ा। पिछले साल विक्की ने उनके लिए सरप्राइज ट्रिप प्लान की थी। दोनों शिमला गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि जबसे वो विक्की से मिली हैं, दोनों कैंडल लाइट डिनर करके या फिर घर पर फैमिली और दोस्तों के साथ इंजॉय करके वैलेंटाइन डे मनाते आए हैं।











