क्यों गई थी पाकिस्तान
अंजू से पूछा गया कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान गईं और फिर अचानक वापस आ गईं। उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर पिछले तीन-चार महीनों में पाकिस्तान में क्या हुआ? इस पर अंजू ने जो जवाब दिया वह कुछ इस तरह से था, 'मैं पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान गई थी। मैं वहां पर कानूनी प्रक्रिया के तहत वीजा हासिल करने के बाद गई थीं।' अंजू ने नसरुल्ला के साथ शादी और उसके साथ फोटोग्राफ्स को पर्सनल मैटर बताते हुए, इस पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

अंजू ने नसरुल्ला के साथ निकाह को खुलकर कबूल नहीं किया। अंजू ने बताया कि वह पूरे प्लान के साथ पाकिस्तान गई थी। वह अपनी बड़ी बेटी को बताकर दुश्मन मुल्क गई थी। अंजू ने इस बात को मानने से भी इनकार कर दिया कि उसका वीजा एक साल तक के लिए बढ़ाया गया है। अंजू ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। एक साल का वीजा मिलने में काफी टाइम लगता है और मुझे इतने समय तक वहां पर नहीं रुकना था।' अंजू की मानें तो वह इस बात को दिमाग में रखकर गई थीं कि उन्हें कितने समय में वापस आना है। उन्हें मालूम था कि उनके बच्चे बहुत ज्यादा समय तक उनसे दूर नहीं रह सकते हैं। इसलिए उन्हें वापस भी आना था। उन्होंने घूमने-फिरने के मकसद से कुछ समय के लिए वीजा अवधि बढ़वाई थी।
नसरुल्ला आएगा भारत?
उनसे पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान वापस जाएंगी? इस पर अंजू ने जवाब दिया, 'वह बाद की बात है। अभी तो पाकिस्तान से वापस आई हूं।' अंजू ने कहा कि वह नसरुल्ला को भी भारत बुलाएंगी। अंजू ने कहा है कि वह पहले अपने बच्चों और पहले पति अरविंद के साथ बात करेंगी। इसके बाद आगे क्या करना है, इस पर कोई फैसला लेंगी। वहीं अरविंद ने कहा है कि वह बच्चों के लिए अंजू से बात करेंगे। लेकिन पूरा फैसला बच्चों पर निर्भर करता है। अरविंद ने अंजू को अपनाने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। उनका कहना है कि जो बच्चे कहेंगे, वह वही करेंगे। अगर वह अंजू को अपनाने के लिए कहेंगे तो वह उन्हें अपना लेंगे। अंजू से उसके परिवार वालों ने अभी तक कोई मुलाकात नहीं की है।