करियर के पीक पर अंजना सिंह ने की शादी, 5 साल भी न टिका रिश्ता, पति ने रचाया दूसरी भोजपुरी हसीना से ब्याह

करियर के पीक पर अंजना सिंह ने की शादी, 5 साल भी न टिका रिश्ता, पति ने रचाया दूसरी भोजपुरी हसीना से ब्याह
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह अपने कामकाज के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा बिजी रहती हैं। 7 अगस्त 1990 में उत्तर प्रदेश में जन्मी अंजना सिंह ने करियर की शुरुआत साल 2012 में फौलाद फिल्म से की थी। आज के समय में वह किसी पहचान की मुहताज नहीं है। आइए आज आपको उनके परिवार से रूबरू करवाते हैं।

अंजना सिंह ने डेब्यू के बाद बैक टू बैक 25 फिल्मों को साइन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बीच उन्होंने खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह से लेकर रवि किशन संग खूब काम किया था। उन्हें न केवल फैंस ने पसंद किया बल्कि इंडस्ट्री में भी उन्हें खूब सराहा गया।

करियर दांव पर लगाकर की थी शादी

मगर अंजना सिंह ने करियर की पीक पर शादी का फैसला लिया। भोजपुरी एक्ट्रेस यश कुमार मिश्रा के साथ उन्होंने शादी कर ली। साल 2013 में अंजना ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। दो साल तक तो सब ठीक चला लेकिन फिर अनबन शुरू हो गई। साल 2015 में वह एक बेटी की मां भी बनीं।

पति का दूसरा अफेयर और अंजना ने तोड़ दिया रिश्ता

कहा जाता है कि यश कुमार और अंजना सिंह के बीच तनाव तब बढ़ा जब एक्ट्रेस के पति का नाम निधि झा से जुड़ने लगा। कहते हैं यश और निधि एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये बात जब अंजना को पता चली तो वह सह न पाईं और उन्होंने इस रिश्ते से पीछे हटना ही जरूरी समझा।

इस भोजपुरी हसीना से यश ने रचाया ब्याह

मालूम हो, अब यश कुमार और निधि झा शादी कर चुके हैं। वहीं अंजना सिंह साल 2018 में तलाक लेकर यश से अलग हो गई थीं। फिलहाल अंजना अपनी बेटी अदिति को पाल पोस रही हैं।

Advertisement