दिल्ली की रहने वाली अंजलि अरोड़ा 23 साल की हैं। घाघरा चोली में सजकर बैठी यह हसीना अपने तीखे नैनों और अदाओं से 'गजबन पानी ले चाली' पर एक्सप्रेशंस दे रही हैं। उनका अंदाज जितना क्यूट है, उतना ही कातिलाना भी।
अंजलि के इस रील वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 4 लाख 70 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
'राम चाहे लीला चाहे' पर भी अंजलि का कातिलाना डांस

कंगना रनौत के चर्चित रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं अंजलि अरोड़ा अक्सर ऐसे बेहतरीन रील्स शेयर करती रहती हैं। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने 'राम चाहे लीला चाहे' गाने पर भी डांस वीडियो शेयर किया था। अंजलि इसमें सफेद लिबास में नजर आ रही हैं। अंजलि का यह लुक असल में उर्फी जावेद की प्री-बर्थडे पार्टी के लिए था। वह इसी लुक में अपनी दोस्त उर्फी की पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं।