Alanna Panday ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। वो नेट का गाउन पहने हुए हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लिंग का खुलासा, गोद भराई और बेबी मून सभी एक ही महीने में। प्लानिंग करने से थोड़ी घबराई हुई हूं, लेकिन एक्साइटेड भी हूं।'
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
जैसा कि अलाना ने बताया कि वो जल्द ही गर्भ में पल रहे बच्चे का जेंडर रिवील करेंगी। ये पढ़ने के बाद कुछ यूजर्स सवाल उठाने लगे। कहने लगे कि ये गैरकानूनी है। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं... आपका सरनेम शायद इंडियन है, लेकिन एजुकेशन नहीं।' हालांकि, बहुत सारे फैंस ने ये भी लिखा कि वो उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन वो बताएंगी कि घर में बेटी आ रही है या फिर बेटा।
खुशी से झूमीं अनन्या पांडे, बोलीं- मैं मौसी बन रही हूं
अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो इस खबर पर खुशी से झूमती दिख रही थीं कि अलाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये भी बोला कि बच्चा उन्हें आंटी नहीं, बल्कि मौसी कहेगा।
इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या
इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। अब उन्हें 'कंट्रोल' फिल्म में देखा जाएगा, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके अलावा वो 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग चल रही है। वो 'Call Me Bae' में भी नजर आएंगी।











