सिचुएशनशिप से नफरत करती हैं अनन्या पांडे बोलीं सोशल मीडिया पर दिखावा नहीं करती

सिचुएशनशिप से नफरत करती हैं अनन्या पांडे बोलीं सोशल मीडिया पर दिखावा नहीं करती

इंडस्ट्री में चर्चा है कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए आदित्य ने करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा था कि वो ‘सिचुएशनशिप’ में हैं।

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने कहा कि वो नए डेटिंग कॉन्सेप्ट्स पर यकीन नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वो सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की चर्चा नहीं करतीं।

मैं किसी डेटिंग एप पर नहीं हूं: अनन्या ​​​
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या ने सिचुएशनशिप पर बाती की। एक्ट्रेस ने कहा ‘मुझे सिचुएशनशिप से नफरत है। मुझे यह टर्म भी पसंद नहीं है। साथ ही ना तो मैं किसी डेटिंग एप पर हूं और ना ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की चर्चा करती हूं। मैं उनमें से नहीं हूं जो सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए अलग रिलेशनशिप स्टेट्स रखेगा।

करण के शो पर आदित्य ने क्या कहा?
इससे पहले कॉफी विद करण में पहुंचे आदित्य से जब होस्ट करण ने अनन्या को डेट करने पर बात की थी तो आदित्य ने कहा था- ‘आप मुझसे सीक्रेट मत पूछिए और मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा।’ हालांकि, इस एपिसोड में आदित्य ने यह असेप्ट किया था कि वो सिचुएशनशिप में हैं।

कृति सेनन की दिवाली पार्टी से शुरू हुई थी चर्चा
आदित्य और अनन्या के रिश्ते की चर्चा तब से शुरू हुई थी जब दोनों पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। दोनों ने भले ही अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है पर दोनों कई मौके पर साथ नजर आए। कभी विदेश में छुट्टियां मनाते हुए, तो कभी किसी इवेंट में। यहां तक कि अनन्या पांडे ने इस साल अपना बर्थडे भी आदित्य रॉय कपूर के साथ मालदीव में मनाया था।

वर्कफ्रंट पर आदित्य की अगली फिल्म अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ है। वहीं अनन्या की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ हाल ही में रिलीज हुई है।


Advertisement