कंपनी ने कहा कि उसके ताजा अभियान में कुल 7.8 मिलियन औंस सोने के संसाधन मिले हैं। कंपनी ने लिखा, 'आज हमने अपने अपने चार स्ट्रेटेजिक एसेट्स में KSA के रिपोर्ट किए गए सोने के रिसोर्स में 70 लाख औंस से ज्यादा का योगदान दिया है।' अरेबियन बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, चार जगहों पर ड्रिलिंग के जरिए इस भंडार के बारे में जानकारी मिली है। सबसे बड़ा भंडार वादी अल जव में मिला है, जहां अनुमानित 38 लाख औंस सोना मिला है।
किस जगह मिला कितना सोना?
- वादी अल जव- 38 लाख औंस
- मंसूराह- 30 लाख औंस
- उरुक और उम अस्सलाम- 16.7 लाख औंस
क्या है औंस?
औंस सोने जैसी कीमती धातुओं को मापने के लिए एक मानक इकाई है। एक औंस में 31.10 ग्राम के बराबर होता है। हालांकि, भारत में सोने का व्यापार आमतौर पर ग्राम में किया जाता है। सरकारी कंपनी मादेने बताया कि अरेबियन गोल्ड एरिया में एडवांस्ड ड्रिलिंग की गई जिसमें नए जोन की पहचान हुई। इसके साथ ही देश की ऐतिहासिक सोने की खदान महद के पास ड्रिलिंग से संभावित रिसोर्स का दायरा बढ़ा है। मादेन के सीईओ बॉब विल ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतिक ठोस नतीजे दे रही है।











