इमरान काझी नाम के एक फैन ने दोस्तों के साथ मिलकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दिया, जिसमें मांग की कि अभिनव कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पपाराजी ने इमरान काझी से इस बारे में बात की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है।
अभिनव कश्यप पर होगी FIR! सलमान खान के लिए 'गंदी बातें' करने पर बिफरा फैन, पुलिस में दी शिकायत
'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के खिलाफ सलमान खान के एक फैन ने हाल ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। अभिनव पिछले काफी समय से सलमान के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे और काफी कुछ आपत्तिजनक भी बोला। उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। अब हाल ही के इंटरव्यू में भी अभिनव कश्यप ने फिर सलमान पर हमला बोला, जिससे एक्टर का एक फैन नाराज हो गया और पुलिस के पास पहुंच गया।
इमरान काझी नाम के एक फैन ने दोस्तों के साथ मिलकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दिया, जिसमें मांग की कि अभिनव कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पपाराजी ने इमरान काझी से इस बारे में बात की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है।
'ऊपरवाला सलामत रखे हमारे सलमान भाई को, नीचे वाले फैंस देख लेंगे'
इमरान ने आगे कहा, 'सर ने भी हमें आश्वासन दिया है कि उसके ऊपर पर कार्रवाई होगी। आने वाले समय में हम गृहमंत्री से भी गुहार लगाएंगे कि आप इस पर फास्ट एक्शन लो। हम अपने चहेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी निवेदन करेंगे कि इस बंदे पर फास्ट एक्शन हो। ऊपरवाला सलामत रखे हमारे सलमान भाई को। नीचे वाले लोगों को हम फैंस देख लेंगे।'सलमान के खिलाफ यह सब बोले थे अभिनव कश्यप
मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में अभिनव कश्यप अलग-अलग पॉडकास्ट में नजर आए और सलमान के लिए काफी कुछ बोला। उन्होंने सलमान को 'गुंडा और बदतमीज इंसान' बताया था। कहा था कि वो गंदा इंसान है। अभिनव ने यह आरोप भी लगाया था कि सलमान ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। वहीं, अभिनव ने सब जब पूछा गया था कि उन्होंने 'दबंग 2' क्यों छोड़ी थी, तो उन्होंने कहा था कि कोई छोड़ी नहीं थी। ये बदतमीज लोग हैं, गुंडे लोग हैं। काम करना नहीं है इनको, एहसान करना है।'