अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में खुलासा किया, 'जब मैंने अपनी स्कूलिंग खत्म की तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना है। मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहता था और हमारे घर के पास सेना के एक मेजर जनरल रहते थे।'
एयर फोर्स में भर्ती होना चाहते थे अमिताभ बच्चन
एक दिन मेजर जनरल अमिताभ बच्चन के घर पर आए और उनके पिता से बात की। बिग बी ने आगे कहा, 'वो एक बार हमारे घर आए और मेरे पिताजी से कहा कि मुझे उनके साथ भेज दूं। उन्होंने कहा कि वो मुझे सेना में एक बड़ा अधिकारी बनाएंगे। मैं एयर फोर्स में जाना चाहता था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'
लंबी टांगों की वजह से कर दिया रिजेक्ट
बिग बी ने आगे कहा, 'जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने मुझे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरी टांगें बहुत लंबी हैं। मैं एयरफोर्स के लिए योग्य नहीं हो सकता।'
यहां पर देख सकते हैं 'केबीसी 15'
'Kaun Banega Crorepati 15' को आप सोमवार से शुक्रवार तक सोनी टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो ये आपको सोनी लिव एप पर मिलेगा।











