ईरानी विदेश मंत्री ने की पाकिस्तान की तारीफ
बयान में आगे कहा गया कि ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने शाति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ईरानी मछुआरों की सुरक्षित औऱ सुचारू वापसी में मदद करने के लिए इस्लामाबाद का धन्यवाद किया। इसमें आगे कहा गया कि दोनों अधिकारी एक दूसरे के साथ लगातार संपर्क में रहने पर सहमत हुए।अमेरिका और ईरान के बीच झड़प
अमेरिका और ईरान की बीच ताजा झड़प ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब वॉशिंगटन और तेहरान पिछले हफ्ते हुए एक अंतरिम समझौते के तहत युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत गुरुवार को सिंगापुर के झंडे वाले तेल टैंकर एयर लवली पर हमले के साथ हुई।हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को निकालने का ऑपरेशन रोक दिया। एजेंसी ने कहा कि जब तक उन्हें भरोसा नहीं मिल जाता कि जहाज सुरक्षित रूप से आ-जा सकत हैं, वे ऑपरेशन फिर से शुरू नहीं करेंगे।











