BGB के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और दिल्ली में भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अपने समकक्ष के साथ बातचीत में हिस्सा लेंगे। भारतीय पक्ष का नेतृत्व BSF के डीजी प्रवीण कुमार करेंगे।
बातचीत के एजेंडे में क्या होगा शामिल?
बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट द बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बातचीत के एजेंडे में सीमा पार बाड़ लगाना, सीमा पार अपराध, घुसपैठ और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को सौंपना जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद भारत ने सीमा पार बाड़ लगाने में तेजी लाने का फैसला किया है।अगस्त 2025 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश से लगने वाली पश्चिम बंगाल की 2216 किलोमीटर लंबी सीमा में से 1647 किमी पर बाड़ लगाई जा चुकी है। दोनों पक्षों के बीच पिछली बैठक अगस्त 2025 में ढाका में हुई थी। अगले सप्ताह होने वाली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह किसी भी तरह की घुसपैठ की अनुमति नहीं देगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने '3D' की नीति डिटेक्शन (अवैध प्रवासियों की पहचान), डिटेंशन (हिरासत) और डिपोर्टेशन (देश-निकाला) घोषित की है।











