बांग्लादेशी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि यूएसएस फिट्जगेराल्ड के आगमन पर बांग्लादेशी नौसेना के जहाज बनोज़ा अबू उबैदा ने आगंतुक जहाज का स्वागत किया। नौसेना अधिकारियों ने आगंतुक जहाज के अधिकारियों के साथ अभिवादन और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस यात्रा के माध्यम से, दोनों देशों की नौसेनाओं के सदस्यों को पेशेवर ज्ञान, अनुभव और कौशल का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।
1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चटगांव में डाला डेरा, म्यांमार में कुछ बड़ा करने की तैयारी तो नहीं?
ढाका: अमेरिकी नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत जहाज यूएसएस फिट्जगेराल्ड बुधवार को पहली बार बांग्लादेश पहुंचा। यह 1971 के बाद किसी अमेरिकी युद्धपोत का पहला बांग्लादेश दौरा भी है। यह युद्धपोत अगले तीन दिनों तक चटगांव बंदरगाह में मौजूद रहेगा। इस दौरान इस युद्धपोत का बांग्लादेशी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि, अमेरिकी युद्धपोत के चटगांव में डॉकिंग से म्यांमार को लेकर भी कई तरह की शंकाएं जताई जा रही हैं। हाल में ही बांग्लादेश की सीमा पर म्यांमारी सेना और विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।