हिएस्टर ने कहा कि जब यह हादसा (तेजस क्रैश) हुआ, तब उनकी टीम अपने शो की तैयारी कर रही थी। इस दुखद घटना के बावजूद इवेंट कैंसिल नहीं किया गया। यह हमारे लिए परेशान करने वाला था कि लोगों ने किसी की मौत को नजरअंदाज करने की कोशिश की। हालांकि हमारी टीम और कुछ लोगों ने पायलट स्याल के सम्मान में अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने का फैसला किया। उन्होंने शो जारी रखने के लिए ऑर्गनाइजर की आलोचना की है।
हमने चुपचाप सबकुछ देखा
हिएस्टर ने लिखा, 'तेजस क्रैश सीजन के हमारे आखिरी परफॉर्मेंस से ठीक पहले हुआ। हम सबने दूर से चुपचाप घटना को देखा, इंडियन मेंटेनेंस क्रू खाली पार्किंग स्पॉट के बगल में रैंप पर खड़ा था। एयरक्राफ्ट की सीढ़ी जमीन पर रखी थी और पायलट का सामान अभी भी उसकी रेंटल कार में था। आग बुझने के बाद जब ऑर्गनाइजर ने बताया कि शो जारी रहेगा तो ये काफी चौंकाने वाली बात थी।'हिएस्टर ने आगे कहा कि यह देखकर निराशा हुई कि अनाउंसर जोश में कमेंट्री कर रहा था और लोग शो देख रहे थे। यह मेरे लिए अजीब था क्योंकि मुझे लगा था कि पार्टिसिपेंट शो से बाहर निकल जाएंगे। इतने बड़े हादसे के बावजूद 'शो जारी रहना चाहिए' के कॉन्सेप्ट की हिमायत करने वालों पर सवाल उठाते हुए हिएस्टर ने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि शो तब भी चलता रहेगा, जब वो चले जाएंगे।











