Mystery Of The Tattoo Trailer: अमीषा पटेल, डेज़ी शाह स्टारर फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के निर्देशन से कलैयारासी सथप्पन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस ट्रेलर की शुरुआत पुलिस इनवेस्टिगेशन से शुरू होती है, जिसके बाद बॉडी पर टैटू बनता दिख रहा है। डेजी शाह किसी सच का पीछा करती दिखती हैं और पुलिस को बताती हैं कि जल्द ही एक और मर्डर होनेवाला है। कुछ कोर्ट केस के सीन हैं और डेज़ी शाह इंटरनेट पर उन झलकियों को देखकर हैरान रह जाती हैं।
रिलीज हुआ अमीषा पटेल और डेजी शाह की 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर, किलर दिख रहे अर्जुन रामपाल
इस वक्त अमीषा पटेल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' की सफलता के जश्न में डूबी हैं और वहीं दूसरी तरफ उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल की इस फिल्म का नाम 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' है, जिसमें लीड रोल में अर्जुन रामपाल, डेज़ी शाह, रोहित राज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी टैटू से जुड़ी हुई है।











