'ट्रैक टॉलीवुड' की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कहा गया है कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने Pushpa के रोल के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और इसने कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए थे।
थलापति विजय को पछाड़ अल्लू अर्जुन बने देश के हाइएस्ट पेड एक्टर! 'पुष्पा 2' के लिए ली इतनी फीस
अल्लू अर्जुन इस वक्त 'पुष्पा 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी बेसब्र हैं। फाइनली फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में आ रही है। इसे 6 हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच अल्लू अर्जुन की फीस को लेकर अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि वह 'पुष्पा 2' के लिए 300 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने थलापति विजय को पीछे छोड़ दिया है। अब अल्लू अर्जुन देश के हाइएस्ट पेड स्टार बन गए हैं।
'पुष्पा' के बाद बढ़ा अल्लू अर्जुन का स्टारडम
इस फिल्म की सफलता के बाद न सिर्फ अल्लू अर्जुन की स्टार वैल्यू बढ़ी, बल्कि फीस में भी इजाफा हुआ। अब सबकी नजरें 'पुष्पा 2' पर हैं, जो पहले पार्ट से भी और अधिक बड़ी बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलापति विजय ने Thalapathy 69 के लिए 275 करोड़ रुपये फीस ली थी। तब थलापति विजय, शाहरुख खान को भी पछाड़कर इंडिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बन गए थे। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने थलापति विजय का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्हें पछाड़कर 'पुष्पा' स्टार देश के हाइएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं।











