आईएफएल साइंस के अनुसार, साल 1972 में यूएस के नेता थॉमस हेल बोग्स सीनियर और अलास्का कांग्रेसी निक बेगिच मिस्टर बेगिच के सहयोगी रसेल ब्राउन और पायलट डॉन जोन्ज एंकरेज से जूनो के लिए एक हल्के विमान में उड़ान भरते समय गायब हो गए। चारों लोगों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए लेकिन शवों और विमान का कभी पता नहीं चला। इस घटना ने कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी को जन्म दिया क्योंकि बोग्स जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य थे। हालांकि उनके विमान हादसे पर कुछ स्पष्टता नहीं हो सकी।
दो दशक बाद मिली शिकार के लिए गए शख्स की खोपड़ी
अलास्का ट्रायंगल में कई लोगों ने गायब होने के लिए एक्सपर्ट ने अलग-अलग दावे पेश किए हैं। कुछ का मानना है कि यहां बहुत ज्यादा चुंबकीय गतिविधि है, जो अपनी ओर खींच लेती है। वहीं इस तरह के भी दावे हैं कि यहां एलियंस हैं जो किसी इंसान की मौजूदगी स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं इसकी सबसे सरल व्याख्या ये की गई है कि यह विशाल भूमि है जो जंगल और प्राकृतिक खतरों से भरी है। यहां घने जंगल, उबड़-खाबड़ पर्वत श्रृंखलाएं, बेहद ठंडा मौसम और बहुत सारे भालू हैं। यही कारण हो सकता है कि यहां जाने वाले लोग लापता हो गए और फिर कभी नहीं मिले। हालांकि किसी ने भी बहुत स्पष्टता के साथ इस इस ट्रायंगल में लोगों के गायब होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।











