आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर्स यह वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए ऑर्गेनाइज ‘होप इवेंट’में नजर आईं। ये इवेंट मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रखा गया था।
इस दौरान आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि कॉमेडियन कपिल शर्मा भी कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ डांस करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ एक क्यूट बच्चे का डांस देख आलिया हंस-हंसकर लोट-पोट होती नजर आईं। फैंस दोनों एक्टर और एक्ट्रेस की काफी तारीफ करते हुए उन्हें 'हंबल' कह रहे हैं। एक्ट्रेस बच्चों के साथ फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दीं।
आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ है। यह फिल्म आलिया और धर्मा प्रोडक्शन के बीच कोलैबरेशन है। फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज की जाएगी। ‘जिगरा’ को वासन बाला डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले आलिया रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी’ में नजर आई थीं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी दिखाई दी थीं।
कपिल शर्मा नए शो में नजर आने वाले हैं
नेटफ्लिक्स के अपकमिंग शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपनी पुरानी टीम के साथ वापस लौट रहे हैं। उनके फैंस ये बात सुनकर बेहद खुश हैं। गौरतलब है कि कपिल और सुनील का झगड़ा पिछले 6 सालों से चल रहा था। लेकिन अब सालों बाद दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें दोनों ने कपिल शर्मा शो में एक साथ काम किया था। एक झगड़े के चलते उनका रिश्ता खराब हो गया था। उनकी दोस्ती टूटने से फैंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब उनके फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।











