'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के आगे सुस्त पड़ी आलिया भट्ट की 'जिगरा', वीकेंड पर भी ठप रही

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के आगे सुस्त पड़ी आलिया भट्ट की 'जिगरा', वीकेंड पर भी ठप रही
आलिया भट्ट की इस साल की फिल्म 'जिगरा' ने आखिरकार भारत में बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई और इसे दर्शकों और समीक्षकों से इसे मिले-जुले रिएक्शन मिले। करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर मुकाम हासिल करने लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उधर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स बहुत कम मिल रहा है। आइए बताते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

'जिगरा' एक बहन की कहानी बताती है, जिसका किरदार आलिया ने निभाया है, जो विदेश में कानूनी मुसीबत में फंसने पर अपने भाई वेदांग को बचाने की कोशिश करती है। वह उसे बचाने के लिए जेल से भगाने की प्लानिंग करती है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की है। इसे देबाशीष इरेंगबाम और वासन बाला ने लिखा है।

'जिगरा' बॉक्स ऑफिस


Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म 'जिगरा' ने 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 25.35 करोड़ रुपये हो गया है। स्टार पावर और वासन बाला के निर्देशन के बावजूद इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई


'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को निराश कर रही है। दशहरा 2024 पर रिलीज़ हुई कॉमेडी-ड्रामा ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2' के बाद राजकुमार राव की बड़े पर्दे पर वापसी है। इसने अपनी परफॉर्मेंस का एक सप्ताह पूरा कर लिया है और 7 दिनों के बाद आठवें दिन इसकी कमाई गिर गई थी। हालांकि वीकेंड पर इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कलेक्शन


9वें दिन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 2.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। शुक्रवार को कमाए गए 1.4 करोड़ की तुलना में यह कहीं ज्यादा है। एक हफ्ते के बाद अब इसकी कुल कमाई 30.65 करोड़ हो गई है।

दो फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर


राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म की आलिया भट्ट की 'जिगरा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखी गई, जो 11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन की तमिल डेब्यू 'वेट्टैयन' से भी इसकी लड़ाई है, जिसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं।
Advertisement