सलमान-शाहरुख की Spy Universe में आलिया भट्ट की एंट्री! टाइगर-पठान की तरह करेंगी एक्शन
Updated on
14 Jul 2023, 03:26 PM
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है। फिर चाहे वो सलमान खान की 'टाइगर' हो या फिर शाहरुख खान की 'पठान'। इन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता और ताबड़तोड़ कमाई भी की। YRF की स्पाई यूनिवर्स मूवीज में कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया। अब खबर सामने आ रही है कि आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है। यानी अब वो भी एक्शन करती नजर आएंगी।
YRF Spy Universe की शुरुआत साल 2012 में सलमान खान की 'एक था टाइगर' मूवी के साथ हुई थी। अब आदित्य चोपड़ा अपनी नई बिग बजट एक्शन मूवी में आलिया भट्ट को बतौर फीमेल जासूस कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
लीड रोल में होंगी आलिया भट्ट
पिंकविला के करीबी सूत्रों के मुताबिक, Alia Bhatt आज के समय की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और वो YRF स्पाई यूनिवर्स में सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान की तरह एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाएंगी। आदित्य चोपड़ा और टीम ने आलिया भट्ट के साथ एक एपिक फीमेल लीड जासूसी फिल्म की योजना बनाई है। एक बात की गारंटी है कि आपने आलिया को ऐसे अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा।
YRF स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म
फिल्म के बारे में जान लीजिए कि इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। ये साल 2024 में फ्लोर पर जाएगी। इस समय डेवलपमेंट और प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर काम चल रहा है। ये 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3', 'वॉर 2' और 'टाइगर वर्सेज' पठान के बाद YRF की स्पाई यूनिवर्स की 8वीं मूवी होगी।
जानिए कब-कब रिलीज होंगी मूवीज
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की 'वॉर 2' की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। 'टाइगर वर्सेज पठान' की बात करें तो इसमें सलमान और शाहरुख आमने-सामने होंगे और ये अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। आने वाले दो सालों में YRF स्पाई यूनिवर्स की चार फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।