आलिया भट्ट ने अपनी बेस्‍ट फ्रेंड कटरीना से उनका बॉयफ्रेंड छीना? रणबीर की Ex से कैसा है धर्मपत्‍नी का रिश्‍ता

आलिया भट्ट ने अपनी बेस्‍ट फ्रेंड कटरीना से उनका बॉयफ्रेंड छीना? रणबीर की Ex से कैसा है धर्मपत्‍नी का रिश्‍ता
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्‍स में से हैं, जिन पर फैंस सबसे ज्‍यादा प्‍यार लुटाते हैं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी की थी। सोमवार को उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है। रणबीर ने आलिया को मसाई मारा में प्रपोज किया था। तब दोनों छुट्ट‍ियां मनाने गए थे। आलिया को इसकी कोई खबर नहीं थी। रणबीर घुटनों पर बैठे, प्रपोज किया और आलिया ने भी 'हां' में जवाब दिया। आज दोनों की प्‍यारी सी बेटी राहा भी है। हालांकि, जब कभी बात आलिया और रणबीर की होती है, तो गाहे-बगाहे चर्चा कटरीना कैफ की भी होती है। इसलिए नहीं कि वह रणबीर की Ex हैं, बल्‍क‍ि उससे अध‍िक इसलिए भी कि वह आलिया भट्ट की बेस्‍ट फ्रेंड रही हैं। कहने वालों ने तो यहां तक कहा कि आलिया ने अपनी बेस्‍ट फ्रेंड से उसका बॉयफ्रेंड छीन लिया। लेकिन वाकई ऐसा हुआ था?
Advertisement