रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर ऑफिशियली शुरू हो चुका है। इसमें सबसे पहले नंबर पर बेंग्लुरु है। 'धुरंधर' फिल्म में धूम मचाने के बाद वो पहली बार भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। उनका पहला शो 14 मार्च 2026 को होगा।
खूब वायरल हुआ गाना
अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया है। जब वो FA9LA गाने पर थिरके तो हर तरफ ट्रेंड बन गया। हर कोई इस गाने पर और उनके डांस स्टाइल पर रील बनाता नजर आया। खुद फ्लिपराची ने कहा कि इस गाने के वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी 360 डिग्री बदल गई है।
दूसरे शहरों का भी होगा ऐलान
फ्लिपराची ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भारत के टूर का ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत में पहले शो की तारीख घोषित! हम 14 मार्च को बेंगलुरु में @un40fam में परफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हैं! जल्द ही और तारीखें जोड़ी जाएंगी। हमें किस शहर में परफॉर्म करना चाहिए? कमेंट में अपने शहर का नाम बताएं!'











