'ओह माय गॉड 2' साल 2012 में आई OMG का सीक्वल है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये हुआ है कि दर्शकों को परेश रावल देखने को नहीं मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परेश रावल को 'ओह माय गॉड 2' की कहानी पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। इसके बाद मेकर्स ने उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को लीड रोल के लिए चुना है।
'ओह माय गॉड 2' की कहानी
'ओह माय गॉड 2' का विषय इस बार मेकर्स ने सेक्स एजुकेशन को चुना है। जहां पंकज त्रिपाठी बेटे के लिए लड़ते नजर आएंगे। वहीं इस बार Akshay Kumar भगवान कृष्ण के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव का रूप धारण किए नजर आ रहे हैं।
'ओह माय गॉड 2' की कास्ट
Oh My God 2 में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम, पवन मल्होत्रा, अरुण गोविल, गोविंद नामदेव, बृजेंद्र काला से लेकर कई अन्य स्टार्स नजर आएंगे। वहीं डायरेक्शन की बात करें तो इसके डायरेक्टर अमित राय हैं। पिछली वाली OMG उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट की थी।
'ओह माय गॉड 2' का बजट और रन टाइम
अक्षय कुमार के लिए 'ओह माय गॉड 2' एक जरूरी फिल्म है। उनकी पिछली कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप साबित हुई है। 'सेल्फी', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज' से लेकर 'रक्षाबंधन' समेत कई फिल्में खिलाड़ी कुमार की फ्लॉप रही थी। ऐसे में उनके लिए OMG 2 काफी अहम फिल्म बन जाती है। लेकिन 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस पर फेस करना इतना आसान नहीं होने वाला है। अब सारा खेल 'ओह माय गॉड 2' की कंटेंट पर बेस्ड होगा। अगर कहानी फैंस को पसंद आई तो अक्षय कुमार बाजी मार सकते हैं। करीब ढाई घंटे की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, यानी फिल्म को प्रॉफिट कमाने के लिए कम से कम 170 करोड़ तक तो कमाने ही होंगे।











