उमेश शुक्ला ने Akshay Kumar के साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में खुलासा किया कि जब OMG के लिए अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था तो उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा, 'जब हमने अक्षय भाई को इस बारे में बताया तो शुरू में उनके मन में यह बात थी, 'ये एक भगवान है, मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?'।
फिर ऐसे माने अक्षय कुमार...
उन्होंने बताया, 'अक्षय उस समय दोहरे दिमाग में थे, क्योंकि उस समय एक और फिल्म रिलीज हुई थी और उसमें अमिताभ बच्चन सर को भगवान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन यह ज्यादा चली नहीं। इसलिए उन्होंने (अक्षय) सोचा कि 'मैं भगवान का किरदार कैसे निभाऊंगा?' बच्चन सर नहीं कर सके'। उनके लिए, ये ऐसा था। लेकिन जब उन्होंने नाटक (कांजी विरुद्ध कांजी, उमेश शुक्ला का नाटक जिस पर फिल्म आधारित थी) देखा, तो उन्हें समझ में आया। इसलिए वो जल्द ही सहमत हो गए।'
'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' हो गई थी फ्लॉप
2008 में रिलीज हुई सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर मूवी 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में अमिताभ ने भगवान की भूमिका निभाई। रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बीना काक और अनुपम खेर भी थे। 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।OMG 2 में भगवान शिव के दूत बने अक्षय
OMG के बाद इसी साल 11 अगस्त को OMG 2 भी रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया। फिल्म में पकंज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म को आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।











