Kannappa 'कनप्पा' में अक्षय कुमार की पहली झलक देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद वह इस फिल्म में भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे हैं। तस्वीर में उनकी बाजू पर रुद्राक्ष की माला बंधी हुई है। साथ में लिखा है, 'बेशक, भगवान शिव सभी लोकों पर सर्वोच्च शासन करते हैं, लेकिन जब बात श्रद्धालुओं की असीम भक्ति की आती है, तो वह सरेंडर कर देते हैं।'
फैंस क्रेजी, प्रभास और मोहनलाल समेत 'कनप्पा' में ये सितारे
'कनप्पा' के अलावा अक्षय दूसरी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए वह और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ आ रहे हैं। पिछले दो-तीन साल में अक्षय की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, वो सभी फ्लॉप रहीं। हालांकि, लेटेस्ट रिलीज 'स्त्री 2' में उनका कैमियो बेहद पसंद किया गया। पर इसी के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म 'खेल खेल में' नहीं चली। अब अक्षय को एक अदद हिट की जरूरत है। देखना यह होगा कि ये दो नई फिल्में अक्षय का करियर ट्रैक पर वापस ला पाती हैं या नहीं।











