'बिग बॉस ओटीटी 2' की आकांक्षा पुरी के लाखों हैं चाहनेवाले, मतवाली चाल से करती हैं दिलों पर कब्जा
Updated on
22 Jun 2023, 09:11 PM
सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस और सोशल मीडिया स्टार में से एक आकांशा पुरी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं। शो में उनकी खूबसूरती और गेम प्लान को देखकर सबको यही लग रहा है कि वो पूरी तैयारी के साथ आई हैं। रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' से सुर्खियों में आईं आकांक्षा को देख लोग आहें भरते हैं। जब से वो शो में आई हैं, बस उनके गुड लुक्स और अदाओं की ही तारीफ हो रही है। आइए आज नजर डालते हैं उनके स्टाइल पर।मशहूर हिंदी रियलिटी शो में नजर आने के बाद Akanksha Puri म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह के साथ भी नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा, आकांक्षा अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं और अक्सर अपने अद्भुत फैशन सेंस से फैंस का मनोरंजन करती हैं। हाल ही में आकांक्षा ने अपनी कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर कीं जो 'बिग बॉस' के इवेंट की लग रही हैं। इसके साथ ही उनकी प्रोफाइल काफी शानदार है।
ब्लैक ड्रेस में आकांक्षा पुरी
तस्वीरों में वह ब्लैक बॉडीकॉन सी-थ्रू आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका घुंघराले हेयरस्टाइल और परफेक्ट मेकअप उनकी शानदार ड्रेस को पूरा करता है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' की टाइमिंग
सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का प्रीमियर 17 जून को हुआ और इसे जियो सिनेमा पर कभी भी मुफ्त में देखा जा सकता है। शो के ताज़ा एपिसोड हर दिन रात 9 बजे जियो सिनेमा ऐप पर आते हैं। इसमें आप हर दिन आकांक्षा पुरी को देख सकते हैं। उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।