ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा मालवीय को कहा बेवकूफ! किया दावा- अनुराग डोभाल के फैंस का सपोर्ट पाने के लिए किया था बेघर

ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा मालवीय को कहा बेवकूफ! किया दावा- अनुराग डोभाल के फैंस का सपोर्ट पाने के लिए किया था बेघर
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' से ऐश्वर्या शर्मा एविक्ट हो चुकी हैं। उन्हें ईशा मालवीय ने शो से बाहर निकाला था। अब ऐश्वर्या ने उसी बात को लेकर ईशा पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि ईशा ने अनुराग डोभाल के फैंस का सपोर्ट (वोट) पाने के लिए ही उसे बचाया था और उन्हें बेघर कर दिया था। अब ईशा ने सच उगल दिया है। आइये जानते हैं कि ऐश्वर्या ने क्या कहा है।

Aishwarya Sharma ने ट्वीट किया, 'बेवकूफ ईशा मालवीय आखिर सच निकल ही गया। यूके राइडर 07 (अनुराग डोभाल) के फैंस का सपोर्ट पाने के लिए उसने मुझे हटाया था। और फिर भी उसे सपोर्ट नहीं मिला। ये तुम्हारे ओवरकॉन्फिडेंट का ग्राफ।'

खुद निशाने पर आईं ऐश्वर्या

हालांकि, ये पोस्ट करके ऐश्वर्या खुद निशाने पर आ गईं। कुछ लोग उन्हें सलाह दे रहे हैं कि अब बिग बॉस से बाहर निकलें। शो से वो निकल चुकी हैं। एक ने लिखा, 'ईशा के पास कॉन्फिडेंस है। तुम्हारे ओवर कॉन्फिडेंस के ग्राफ चीखने-चिल्लाने से तो बेहतर है... ईशा खेल रही है और सहानुभूति के लिए बिना रोए बढ़िया खेल रही है।'

आज के एपिसोड में क्या होगा?

प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में फिर से झगड़ा होता है। अंकिता गुस्से में ये तक बोल देती हैं कि वो विक्की की जिंदगी से चली जाएंगी। इसके अलावा घर में आज एविक्शन भी होगा। शो के अंतिम पड़ाव से पहले कौन-बेघर होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
Advertisement