ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और श्रीदेवी को साथ में एक फ्रेम में यूं साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। तस्वीर में एक ओर ऐश्वर्या तो दूसरी ओर दीपिका बैठी हैं।
क्यों हंसी श्रीदेवी
बीच में श्रीदेवी बैठी हैं। जो कैसी बात पर हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और दीपिका ने यकीन ऐसा कुछ कहा होगा जिसे सुन हवा-हवाई की हंसी नहीं रुकी। ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। इसमें तीन ऐसी सुपरस्टार हीरोइनें हैं जिन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया था।
कैसा था ऐश्वर्या और श्रीदेवी का रिश्ता
मालूम हो, ऐश्वर्या और श्रीदेवी अच्छा बॉन्ड रखती थी। दोनों ही साउथ से आती हैं। दोनों की दोस्ती काफी कॉमन रही है। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या को करियर का पहला बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड भी उन्हे श्रीदेवी के हाथों से मिला था। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड ऐश ने जीता था।











