जानकारी के मुताबिक, Chance Perdomo को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना', 'जेन वी' और टआफ्टर ट्रिलॉजी' में उनके दमदार किरदारों के लिए जाना जाता था। उनकी मौत का सही समय और जगह का खुलासा नहीं हुआ है।
एक्टर के प्रतिनिधि के जारी बयान के अनुसार, 'भारी मन से हम चांस पेर्डोमो की बाइक एक्सीडेंट में असामयिक निधन की खबर शेयर करते हैं। इस दुर्घटना में और कोई शामिल नहीं था।'
कौन थे चांस पेर्डोमो?
चांस पेर्डोमा का जन्म लॉस एंजिल्स में हुआ था और वो साउथेम्प्टन (इंग्लैंड) में पले बढ़े। उन्होंने हाल ही में 'द बॉयज' के सीक्वल 'जनरल वी' में एक्टिंग की थी। उन्होंने आंद्रे एंडरसन का किरदार निभाया था। साल 2018 में उन्हें Killed by my Debt के लिए बाफ्टा का नॉमिनेशन मिला था। उन्हें दुनियाभर में सफलता तब मिली, जब साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर 'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना' रिलीज हुई।चांस के निधन से इंडस्ट्री सदमे में है। Gen V की तरफ से एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'हम में से जो लोग उनके साथ काम करते थे और उन्हें जानते थे, उनके लिए चांस हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। उनके अंदर उत्साह भरा हुआ था और बहुत ही प्यार इंसान थे। उनके परिवार के लिए खेद है।'











