इंदिरा गांधी की असली आवाज वाला वीडियो देख कंगना रनौत पर बरसने लगे लोग, कहा- उन्हें मिमिक्री नहीं करनी चाहिए थी

इंदिरा गांधी की असली आवाज वाला वीडियो देख कंगना रनौत पर बरसने लगे लोग, कहा- उन्हें मिमिक्री नहीं करनी चाहिए थी
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म कई सारी बाधाओं को तोड़कर सिनेमाघरों तक पहुंची, शायद इस उम्मीद के साथ कि दर्शकों का प्यार इस फिल्म पर बरसेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब इसी फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें इंदिरा गांधी का रियल वीडियो और उनकी ही कॉपी करतीं कंगना की झलक सामने आई है। इस वीडियो में कंगना और इंदिरा की तुलना देखकर लोगों ने सिर पकड़ लिया है।
Advertisement