'गदर 2' के गाने 'उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावा' की रिलीज के फौरन बाद इसके डायरेक्टर ने एक और बड़ी घोषणा कर डाली है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि वे अपने ऑडियंस के लिए दूसरा गाना भी रीबूट कर रहे हैं और ये गाना है- मैं निकला गड्डी लेके। बता दें कि सनी देओल के इस गाने को पहली फिल्म में लोगों ने खूब पसंद किया था।
इस फिल्म के गाने को फोक सॉन्ग की तरह बजाया जाता है
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा- अक्सर फिल्मों में फोक सॉन्ग (लोक गीत) रीक्रिएट किए जाते हैं, लेकिन इस केस में देश के कई हिस्सों मे एक फिल्मी गाने को ही फोक सॉन्ग की तरह बजाया जाता है।उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोग इस गाने को हर गली-मोहल्ले में सुन सकते हैं। उनके मुताबिक, ये उत्तम सिंह और आनंद बख्शी के लिए ये बड़ा अचीवमेंट है। इस गाने को लेकर अपडेट देते हुए निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लिए मिथुन (म्यूजिक डायरेक्टर) ने एक नया वर्जन क्रिएट किया है, जिसके साउंड और म्यूजिक काफी मॉडर्न और यंग हैं। फिल्ममेकर ने 'गदर 2' और इसके गाने को भरपूर प्यार देने के लिए लोगों को धन्यवाद भी कहा है।11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म











